Breaking News

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में सिधुवाला  गांव के निकट ग्रामीण बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक रामकुमार पुत्र गिरधारीलाल कुम्हार निवासी चक 7 जेएम अनूपगढ़ था। पुलिस ने मृतक के भाई पवन कुम्हार की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पवन कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पवन कुमार अपनी बुआ सरोज निवासी रामसरा जाखड़ान के पास जा रहा था। 
सिधुवाला गांव से निकलते ही नहर के निकट बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पवन की बाइक में टक्कर मार दी। 

No comments