Breaking News

अवैध आरा मशीन से लाखों की लकड़ी जब्त:वन विभाग की कार्रवाई


झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र स्थित ग्राम गजवाड़ा में वन विभाग ने एक अवैध आरा मशीन पर बड़ी कार्रवाई की है। उपवन संरक्षक सागर पवार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरा मशीन, लकड़ी चीरने की ट्रॉली, पोर्टेबल कटर और भारी मात्रा में पंचमेल लकड़ी जब्त की गई।
वन विभाग द्वारा गैर-वानिकी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई। रेंज मनोहरथाना टीम ने जावर थाना पुलिस की सहायता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

No comments