Breaking News

मिशन मोड में आरपीएससी-28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के फाइनल रिजल्ट जारी


राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूरा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाते हुए जुलाई 2026 से अब तक, मात्र 28 कार्य दिवसों की अल्पावधि में विभिन्न लंबित भर्तियों के निस्तारण में उल्लेखनीय गति दिखाई है। इस अल्प समय में आयोग द्वारा मिशन मोड पर कार्य करते हुए विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के उपरांत 11 विषयों की विचारित सूचियां, साक्षात्कार हेतु सफल घोषित अभ्यर्थियों की 36 सूचियां और 14 अंतिम परिणाम जारी किए जा चुके हैं।
 कर्नल केसरी सिंह महज 28 कार्य दिवसों में आए इन त्वरित परिणामों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने स्पष्ट किया कि आयोग का पूरा फोकस तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर है।

No comments