Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कल निकलेगी राज्यस्तरीय तिरंगा रैली


'हर घर तिरंगाÓ अभियान-2026 के अंतर्गत 9 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
राज्यस्तरीय तिरंगा रैली 9 अगस्त को प्रात: 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल रामबाग से रवाना होगी। रैली अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट, वहां से सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। निर्धारित रूट पर रैली के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। 

No comments