बंध बारैठा बांध में 26.60 फीट पानी, 50-गांवों में अलटर्: पशुओं को सुरक्षित जगह ले जाने की चेतावनी
भरतपुर के बयाना इलाके स्थित बंध बारैठा बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध की क्षमता 27 फीट पानी की है। इस समय बांध में 26.60 फीट पानी है।
मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने बांध के आसपास इलाके में बसे 50 गांव में अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग ने लोगों से नदी-नालों दूर रहने की अपील की है। पशुओं को सुरक्षित जगह पर ले जाने के आदेश दिए गए हैं। क्योंकि जरूरत पडऩे पर बांध के गेट खोले जाएंगे। जिससे डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जल प्रवाह बढ़ सकता है।

No comments