Breaking News

अतीक के बेटे को प्रयागराज लेकर निकली पुलिस:चेहरा न दिखे, इसलिए वैन में पर्दे डाले


अतीक अहमद का बेटा अली झांसी जेल से पैरोल पर बाहर आ गया है। शनिवार सुबह 9:30 बजे 30 पुलिसकर्मी उसे 400 किमी दूर प्रयागराज लेकर रवाना हुए। अली का चेहरा नजर न आए, इसलिए पुलिस ने वैन पर पर्दे डाल दिए। वैन को जेल के गेट के बिल्कुल पास लगाया गया। मीडिया कर्मियों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया। इधर, लखनऊ जेल में बंद अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर भी थोड़ी देर में बाहर आएगा।
दोनों को जेल से सीधे प्रयागराज में अपने भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की मौजूदगी में एक घंटे मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों को वापस जेल ले जाया जाएगा।

No comments