गृह मंत्री की जनसभा सरस डेयरी में नहीं होगी: अब विजय नगर ग्राउंड पर होगी जनसभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अलवर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे, जिसमें सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा कई अन्य विकास योजनाओं के भी लोकार्पण की संभावना है।
पहले अमित शाह की जनसभा का आयोजन सरस डेयरी परिसर में ही कराने का प्रस्ताव था। हालांकि, मानसून के कारण वहां पानी भर जाने की वजह से एन वक्त पर सभा स्थल बदलना पड़ा। अब यह रैली शहर के विजय नगर ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

No comments