Breaking News

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर


राजस्थान के अजमेर शहर में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के नया बाजार स्थित चौपड़ पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दरगाह थाने के त्रिपोलिया गेट चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।
हादसा उस वक्त हुआ जब अजमेर के दरगाह थाने में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल प्रदीप सुबह दरगाह में वीआईपी ड्यूटी करने जा रहे थे। 

No comments