Breaking News

यमुना एक्शन प्लान पर सख्त हुए मुख्य सचिव: 2027 तक पूरे करने के निर्देश


हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यमुना एक्शन प्लान की समीक्षा के लिए हरियाणा सिविल सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की नदियों, विशेषकर यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि यमुना नदी में प्रदूषण को रोकने से संबंधित सभी विभागों की परियोजनाओं को 31 दिसंबर 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए सभी कार्य अनुबंध इसी समयावधि को ध्यान में रखकर आवंटित किए जाएं।

No comments