रेलवे क्रासिंग पर ट्रक का डीजल समाप्त, कई ट्रेनें लेट
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित गोरखपुर-बस्ती रेलमार्ग पर खलीलाबाद क्रासिंग पर एक ट्रक फंस गया। इसके चलते रेलवे क्रासिंग बंद नहीं हुई और कई ट्रेनें लेट हुई। यात्री परेशान रहे।
जानकारों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल चौकी खलीलाबाद अंतर्गत रेलवे क्रासिंग नंबर 175 ए पर एक ट्रक डाउन रेल लाइन की पटरी पर फंस गया। ट्रक फंसते ही चालक मौके से फरार हो गया। खलासी क्रासिंग पर खड़ा रहा। पूछताछ में पता चला कि ट्रक का डीजल समाप्त हो गया। रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

No comments