Breaking News

सावन सोमवार पर झारखंड महादेव का गंगाजल से होगा महाशिवाभिषेक:2 टैंकरों में हरिद्वार से आएगा गंगाजल


सावन के तीसरे सोमवार यानी 17 अगस्त को जयपुर के वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव का हरिद्वार से लाए जल से अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्दालु भोलेनाथ का निशुल्क जलाभिषेक कर सकेंगे। श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से होने वाले इस आयोजन में हर की पौड़ी से 2 टैंकरों में गंगाजल लाया जाएगा।
विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन साल से लगातार किया जा रहा है। हर साल श्रद्धालुओं की संख्या और लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। इस बार भी हजारों शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है।

No comments