किरयाना स्टोर से नगदी चोरी
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 1 साधावाली काट में स्थित वैरायटी व किरयाना स्टोर से नगदी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाये हैं। अज्ञात चोर की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दुकानदार योगेश सिंधी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर मेरी दुकान से शाम साढ़े पांच बजे गल्ले से करीब 10-12 हजार रुपए की नगदी चोरी करके ले गया। घटना के वक्त दुकान में कोई नहीं था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है।

No comments