Breaking News

पिकअप जीप में ठूंस रखी थी चार गाय व एक बच्चा



श्रीगंगानगर के लालगढ़ पुलिस ने पिकअप जीप में चार गायों को ठूंस कर ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौवंश अधिनियम में जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार एएसआई कंवरपाल सिंह राठौड़ ने लालगढ़ थाने के आगे नाकाबंदी करते हुए पिकअप जीप को रूकवाया। जीप में चार गायों व एक बच्चे को ठूंस-ठूंस कर बांधा हुआ था। गाये कराह रही थी।
पुलिस ने जीप चालक धर्मपाल पुत्र अवतार ङ्क्षसह मजबी सिख निवासी वार्ड नम्बर 8 टिब्बी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। चालक की जेब से दो हजार 780 रुपए बरामद हुए। गौवंश को थाना परिसर में रखा गया है। जीप को जब्त कर लिया गया।

No comments