अपनी मांगों को लेकर मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अनेक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कलक्टर को अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले सभी संगठन नेहरू पार्क में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान गंगानगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, एसएसटीपीएस ठेका कर्मचारी संघ सूरतगढ़, केन्द्रीय राज्य फार्म मजदूर संघ, विश्वकर्मा मार्बल राजमिस्त्री मजदूर संघ सहित अनेक संगठन शामिल हुए। गौरतलब है कि श्रीगंगानगर शहर के अलावा अनेक मण्डियों के संगठन इसमें शामिल हुए।
No comments