Breaking News

चीनी में तेजी


श्रीगंगानगर के बाजार में अगस्त माह की शुरुआत से चीनी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। थोक बाजार में बढ़े दामों का असर अब किराना दुकानों तक पहुंच गया है। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर भी असर पडऩे लगा है। देश के प्रमुख बाजारों में पिछले एक महीने में चीनी के थोक भाव करीब 8 से 10 फीसदी तक बढ़ चुके हैं और कीमतें कई वर्षों  के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। 
श्रीगंगानगर गुड़ शुगर मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरण अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि मिलों में चीनी का स्टॉक खत्म हो रहा है। सितंबर में मिलों में नई चीनी बननी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चीनी के थोक भाव एल (लारज)साइज 58.50 और एस (स्माल) साइज के रेट 57.50 रुपए किलो और गंगानगर मिल की चीनी का  भाव 57.30 रुपए प्रति किलो चल रहा है। 

No comments