खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के दर्शन को आ रहे परिवार देर रात हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात एमपी में शिवगढ़ के पास हुआ। झाबुआ जिले के पारा से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आ रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घिसटते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

No comments