Breaking News

राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट


मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों में शिफ्ट होने से राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हो गया। पश्चिमी राजस्थान जोधपुर संभाग के साथ उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, भरतपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

No comments