राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में 'छात्रों की गूंजÓ अभियान में भाग लेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में पार्टी के अभियान 'छात्रों की गूंजÓ में भाग लेंगे। गांधी ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की समस्याओं को उजागर करने के लिए 17 जून को राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से इस अभियान की शुरुआत की थी।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, 'Óकार्यक्रम 'छात्रों की गूंजÓ का चौथा चरण 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा और वह महिला केंद्रित मुद्दों को उठाएंगे।ÓÓ

No comments