Breaking News

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, 13 बार देश को संबोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने


2014 में देश की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 15 अगस्त को देश को संबोधित किया। अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस भाषण के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 के बीच लगातार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया था।
भारत में लगातार सबसे ज्यादा बार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया था।

No comments