जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने से तबाही
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने की घटना हुई। किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में देर रात करीब दो बजकर तीस मिनट पर बादल फटने की घटना हुई। पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें गाडिय़ां तक बह गईं। लोगों की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, नुकसान का सही अंदाजा अभी लगाया जा रहा है।
आज शनिवार को शोपियां जिले के पेहलीपोरा इलाके में बादल फटने के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स तेजी से बचाव और लोगों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन चलाया। इस घटना के बाद चत्रू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर गाडिय़ों की आवाजाही रोक दी गई है।

No comments