जवान को शहीद का दर्जा ना देने पर प्रदर्शन
चूरू के बीआरओ जवान जगवीर रेपसवाल का अरूणाचल प्रदेश में निधन हो गया। पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ काम करते समय जगवीर के ऊपर पत्थर गिरने से उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को जवान जगवीर की पार्थिव देह सादुलपुर पहुंची। यहां से सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा पैतृक गांव लिंबोर के लिए रवाना होनी थी। लेकिन परिजन और ग्रामीण जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग करने लगे।
अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज गेंदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश करने लगे।

No comments