Breaking News

प्रेमिका से बात करने की जिद ने पहुंचाया सलाखों के पीछे


चित्तौडग़ढ़ के कनेरा थाना क्षेत्र के एनडीपीएस अधिनियम के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को जिला विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से दबोच लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर आरोपी भेष बदलकर एक चौराहे पर पंचर सुधारने का काम कर रहा था। 
पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल रखना पूरी तरह बंद कर दिया था। वह अपनी पहचान छिपाकर दलोदा चौराहे पर पंचर की दुकान पर काम कर रहा था। वह दुकान पर आने-जाने वाले अन्य लोगों के मोबाइल फोन से अपनी प्रेमिका से बातचीत करता था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत इसी प्रेमिका के नंबर को सर्विलांस पर लेकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और धर दबोचा।

No comments