राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में श्रद्धालुओं ने करीब एक किलोग्राम सोना और लगभग तीन किलोग्राम चांदी दान स्वरूप अर्पित की है। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ बहुमूल्य धातुओं का चढ़ावा भी लगातार बढ़ रहा है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, सोना और चांदी के रूप में प्राप्त सभी दान को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत संग्रहित किया जा रहा है। प्रत्येक दान का अभिलेखीकरण कर उसे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है।

No comments