सावन का आखिरी सोमवार : शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर देशभर के प्रमुख शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम सहित तमाम शिवालयों में विशेष अनुष्ठान और आरतियां संपन्न की गईं।
उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में ब्रह्ममुहूर्त में विशेष भस्म आरती की गई। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, इस सावन में अब तक 55.69 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

No comments