डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 30,000 करोड़ का महाघोटाला, 2 लोग गिरफ्तार
देश भर में फैला 'डिजिटल अरेस्टÓ और साइबर धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज नेटवर्क उजागर हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में कथित साइबर धोखाधड़ी और 'डिजिटल अरेस्टÓ से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में करीब 30,000 करोड़ रुपये के लेनदेन का संदेह है। फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को मुंबई से हिरासत में लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने यह जांच उस घटना के बाद शुरू की थी जिसमें साइबर जालसाजों ने गोवा की एक महिला को कथित तौर पर 'डिजिटल अरेस्टÓ कर मई से जून 2025 के बीच 2.60 करोड़ रुपये कुछ कथित सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट में अंतरित करने के लिए उसे मजबूर किया।

No comments