Breaking News

बाड़मेर की 5 दूध डेयरियों के सैंपल मिलावटी पाए गए

ाड़मेर में दूध की गुणवत्ता को लेकर हुई जांच में 5 डेयरियां खाद्य मानकों पर खरी नहीं उतरीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग डेयरियों से दूध के सैंपल लेकर जोधपुर लैब भेजे थे। जांच रिपोर्ट में सभी 5 सैंपल नॉन-स्टैंडर्ड पाए गए हैं। अब विभाग इन रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डेयरियों के खिलाफ मामले तैयार कर कोर्ट में पेश करेगा। दरअसल, प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वारÓ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाड़मेर में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग डेयरियों का निरीक्षण किया गया था।

No comments