Breaking News

दो भाइयों के घर चोरी,बाइक हाथ में उठाकर लेकर गए चोर

सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके में दो भाइयों के घर चोरी हो गई। बड़े भाई के घर बाहर से चोर दो बाइक चुराकर ले गए। वहीं छोटे भाई के घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर नजर गए। दोनों घटना देर रात करीब 2 बजे चांदपोल चौकी के सामने स्थित राधामोहन जाव की है। वहीं नेहरू पार्क के पास पूर्व पार्षद विजय के घर भी चोरी की कोशिश की गई। चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे थे। चोरों ने पहले यूनुस बडग़ुजर के घर के बाहर खड़ी 2 बाइक चोरी की।

No comments