Breaking News

बंद मकान में खिड़की तोड़कर घुसे चोर: पंखे-बर्तन तक ले गए

पाली शहर के नया गांव रोड स्थित ब्रह्म विहार में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर किचन की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3-4 तोला सोने, 10 तोला चांदी के गहने, बर्तन, पंखे, कूलर की मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक सरोज कंवर अपने बेटे के पास उदयपुर गई हुई थीं। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना टीपी नगर पुलिस को दी। करीब तीन महीने पहले भी इसी मकान में चोरी हुई थी।

No comments