कांग्रेस कार्यालय में टिकट दावेदारों की भीड़
झुंझुनूं में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। पिछले तीन दिनों में 182 दावेदारों ने आवेदन किए हैं। इनमें पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेताओं के साथ पहली बार चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे नए चेहरे भी शामिल हैं। कई वार्डों में एक सीट के लिए 3 से 5 दावेदार होने से संगठन के सामने जीत की क्षमता, सामाजिक समीकरण और स्थानीय पकड़ के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।

No comments