Breaking News

अलवर-दौसा में बारिश, पानी के बीच से स्कूल गए बच्चे

अलवर, धौलपुर और दौसा में आज सोमवार सुबह बारिश हुई। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। दौसा में आज सुबह महवा, मेहंदीपुर बालाजी और सिकराय क्षेत्र के गांवों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। अलवर शहर से सटे तुलेड़ा गांव सहित आसपास के इलाकों में सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। जिले के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं।

No comments