Breaking News

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, कोटा से चल रहीं 3 स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए कोटा मंडल से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इनमें सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल, सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल शामिल हैं. 25 और 27 अगस्त को सोगरिया-जबलपुर स्पेशल में एसी द्वितीय, एसी तृतीय और शयनयान श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं. वहीं कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में 24 और 26 अगस्त को एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और एसी तृतीय इकोनॉमी में सीटें उपलब्ध हैं. रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है.

No comments