Breaking News

स्कूल में बिस्किट का लालच देकर कराया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पढऩे वाले 'जेन अल्फाÓ के छात्रों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई. पूरा मामला गुगरापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय का है. जांच के दौरान छात्रों ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें बिस्किट का प्रलोभन देकर और जबरन धमकाकर प्रदर्शन के लिए उकसाया गया था. इस षड्यंत्र का खुलासा होने परपुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

No comments