Breaking News

नेशनल हाईवे पर चलती बस का टायर फटा:बेकाबू होकर कार से टकराई

बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ानयागांव नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां एक बस का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और उसने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना बड़ानयागांव नेशनल हाईवे पर हुई। कार देवली से कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस का टायर फट गया, जिससे बस बेकाबू होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर से टकराकर नेशनल हाईवे के दूसरे किनारे पर जा पलटी।

No comments