Breaking News

बनास नदी में अवैध बजरी खनन पकड़ा:कांकरोली पुलिस ने 6 ट्रैक्टर जब्त किए


राजसमंद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांकरोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इनमें बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर और 2 खाली ट्रैक्टर शामिल हैं। 
पुलिस के अनुसार बनास नदी के पेटे में प्रतिबंधित समय के दौरान बजरी का अवैध खनन और दोहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बजरी से भरे 4 ट्रैक्टरों के साथ 2 खाली ट्रैक्टरों को भी डिटेन कर लिया।

No comments