106 देशों तक पहुंचेगी बहनों की राखी:डाक विभाग ने शुरू की इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सर्विस
रक्षाबंधन पर विदेश में बैठे भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने खास व्यवस्था की है। झुंझुनूं डाक मंडल से बहनें 106 देशों में इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेज सकेंगी। इसके लिए राखियों की छंटाई और कस्टम क्लीयरेंस को प्राथमिकता दी जाएगी। देश के भीतर भी राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाटरप्रूफ और इको-फ्रेंडली लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी स्पीड पोस्ट की विशेष व्यवस्था की गई है।
इंटरनेशनल डाक सेवा से भेजी जाने वाली राखियों के पैकेट की छंटाई और कस्टम क्लीयरेंस को प्राथमिकता दी जा रही है।

No comments