वाहन बॉडी रिपेयर गोदाम में लगी भीषण आग:1 बोलेरो और 1 टेम्पो जलकर हुए खाक
चौमूं कस्बे में देर रात एक वाहन बॉडी रिपेयर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। सामोद रोड स्थित इस गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की चपेट में आने से गोदाम में खड़ी एक बोलेरो और एक टेम्पो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। कुछ ही देर में दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। गोदाम में वाहनों की बॉडी रिपेयर का काम किया जाता था, और आग से वहां रखा अन्य सामान भी जल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

No comments