Breaking News

श्रद्धालुओं को लाइसेंसी पिस्तौल-दिखाकर डराया:पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया


जालोर में आज बुधवार सुबह 5 बजे सिरे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिस्तौल दिखाने वाले युवक मुकेश कुमार जाट को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 7 दोस्त कार में सवार होकर सिरे मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान गंगानगर जिले का निवासी और वर्तमान में जालोर के फतेह हिल्स में रहने वाला मुकेश जाट भी अपनी स्कॉर्पियो से सिरे मंदिर की ओर जा रहा था। श्रद्धालुओं की सफेद कार एक-दो बार उसकी स्कॉर्पियो के आगे-पीछे चलने पर मुकेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और उन्हें धमकाया।

No comments