Breaking News

हाईकोर्ट ने पहाड़ी-क्षेत्रों में निर्माण के नियमों को लेकर मांगा-जवाब: 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई


राजस्थान हाईकोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास से जुड़े नियमों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। खंडपीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले शहरों के संबंध में इन नियमों को अपनाने और उनमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी अगली सुनवाई में पेश की जाए। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को जवाब और शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2026 को होगी।

No comments