हिमाचल में बेकाबू होकर 100 फीट नीचे सड़क पर गिरी बस, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल करीब सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

No comments