Breaking News

कांग्रेस के पैदल मार्च के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक-डायवर्जन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की ओर से आज दोपहर 3:00 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन और बसों के वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पैदल मार्च के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

No comments