Breaking News

भारत-नेपाल सीमा पर आधार से एंट्री बंद


भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है. सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी गई है. लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर आधार कार्ड के जरिए एंट्री पर रोक लगा दी गई है. 
लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के वैध दस्तावेजों की जांच कर रही हैं. भारत और नेपाल के बीच आवाजाही के लिए वयस्क भारतीय नागरिकों को अब निर्धारित वैध पहचान दस्तावेज दिखाने होंगे. यानी कि वयस्क नागरिकों को वोटर आईडी, पासपोर्ट या निर्धारित वैध प्रपत्र दिखाना होगा.

No comments