स्पा की आड़ में अब नहीं चल सकेगा अनैतिक काम, जयपुर पुलिस की 'नई गाइडलाइन'
जयपुर में स्पा सेंटरों की मनमानी रोकने और उनकी आड़ में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी गाइडलाइन की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है। कागजों में सख्त नजर आने वाले नियमों के बावजूद कई स्पा सेंटरों में विदेशी युवतियों को रखकर अनैतिक कार्य करवाए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव पचार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पा सेंटरों के लिए निर्धारित नई गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए हैं। प्रवेश व संरचना: पुरुष और महिला स्पा सेंटर अलग-अलग हिस्सों में होंगे और उनके प्रवेश द्वार भी पृथक रखे जाएंगे।

No comments