Breaking News

'दुनिया संसाधनों को हथियार बना रही है, भारत छोटे सपने नहीं देख सकता'; लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी


80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर पहली बार लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रगीत गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा, आज हर दिल 'वंदे मातरमÓ की धुन पर धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'आत्मनिर्भर भारतÓ बनना बहुत जरूरी है। इसीलिए, पिछले कुछ सालों से हमारा यह पक्का इरादा रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, हमें आत्मनिर्भर बनना होगा... हमें अपनी क्षमताएं बढ़ानी होंगी और अपने हितों की रक्षा खुद करनी होगी। 

No comments