70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी:हम बिजली खरीद नहीं, बेच रहे हैं; भजनलाल शर्मा
बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए 10 हजार के करीब लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य समारोह में पहुंचे और सबसे पहले वंदे मातरम् गायन में हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण के बाद हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- अब हम बिजली खरीद नहीं रहे हैं, बल्कि बेच रहे हैं। 2700 करोड़ का कर्ज कम किया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे बन रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा हाई स्पीड हाईवे राजस्थान से होकर गुजरते हैं। किसान को दो लाख नए कृषि कनेक्शन दिए गए हैं।
उन्होने कहा- हम राजस्थान में 410 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर चुके हैं, एक भी एग्जाम का पेपरलीक नहीं हुआ। इसमें 1 लाख 78 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 1 लाख 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है।

No comments