सीकर में मंत्री झाबर सिंह ने किया ध्वजारोहण:गर्मी-उमस के चलते कार्यक्रम के क्रम में बदलाव हुआ
सीकर में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। नगरीय स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झंडारोहण किया। इस दौरान जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का गायन हुआ । समारोह में परेड,सामूहिक पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण रहे। गर्मी के चलते आज के कार्यक्रम में बदलाव हुआ। मंत्री झाबर सिंह खर्रा और कलेक्टर के बच्चों को धूप और उमस में खड़ा देखकर व्यायाम प्रदर्शन पहले करवाया।

No comments