Breaking News

मंडी में तेंदुए का कहर: पशुशाला की छत फाड़कर छह भेड़ों को मारा


हिमाचल के मंडी शहर से सटी नसलोह पंचायत में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत के रोपड़ू गांव में तेंदुए ने रोशन लाल की पशुशाला की स्लेटपोश छत फाड़कर अंदर बंधी आठ में से छह भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मथरा देवी और पशु औषधालय रोपानाल के प्रभारी अभय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने जानी नुकसान के अंदेशे को देखते हुए वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।

No comments