Breaking News

हर 15 अगस्त बदला पीएम मोदी का साफा


हर साल 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करते हैं, तो उनके भाषण के साथ उनके पहनावे पर भी लोगों की नजर रहती है. खासकर उनकी पगड़ी या साफा हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है. 2014 में लाल बांधेज पगड़ी से शुरू हुआ यह सफर 2026 तक कई रंगों और डिजाइनों से गुजर चुका है. 
इस साल 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की पगड़ी में राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक शैली की झलक दिखने को मिली है. लाल किले पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी राजस्थानी 'बांधनीÓ पगड़ी पहने नजर आए हैं.

No comments