Breaking News

पेयजल पाइपलाइन टूटी, लोग परेशान


श्रीगंगानगर में गणगौर नगर क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पेयजल की पाइपलाइन टूटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलएण्डटी द्वारा सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा कर दिया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। 
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य रास्ता होने के कारण यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है। अब इस गड्ढे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। 

No comments