एच ब्लॉक डिग्गी के पास सड़क पर भरा पानी
श्रीगंगानगर शहर के हृदयस्थल एच ब्लॉक डिग्गी के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर बरसाती पानी भरने से यहां से आवागमन करने वाले पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी सड़क पर पानी भरने से प्रभावित हो रहा है। यहां से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे पडऩे से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क पर खड़े पानी के कारण सड़ांध फैल गई है।
इस समस्या की ओर नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एच ब्लॉक डिग्गी के आसपास रहने वाले लोगों एवं दुकानदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

No comments