पुरानी धानमंडी में बनेगी पार्किंग, लाइनिंग का कार्य शुरू
श्रीकरणपुर कस्बे में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगरपालिका ने पुरानी धानमंडी के खाली पिड़ों को पार्किंग के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की है। इसके तहत वाहनों की पार्किंग के लिए लाइनिंग करवाई जा रही है, ताकि मुख्य बाजार और सड़कों पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि मुख्य मार्गों पर भी लाइनिंग कर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इससे लोग निर्धारित स्थान पर वाहन खड़े करेंगे, जिससे बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और यातायात बाधित होने की समस्या कम होगी।

No comments